PF Wthdrawal Process 2026: दोस्तों आज के समय में नौकरी वाले लगभग हर व्यक्ति चाहे वो सरकारी हो या प्राइवेट दोनों का Provident Fund (PF) अकाउंट होता है। जिसमें उसकी सैलरी का एक हिस्सा हर महीने जमा किया जाता है। हालांकि यह पैसा भविष्य की सुरक्षा के लिए होता है, परंतु कई बार ऐसी स्थिति आ जाती है जब हमें इस पैसे की तुरंत जरूरत पड़ती है। यह जरूरत चाहे नौकरी छोड़ने के बाद, मेडिकल इमरजेंसी, शादी या फिर किसी अन्य जरूरी काम के लिए हो। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही होता है की, PF का पैसा आसानी से और जल्दी कैसे निकाल जाए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पहले के समय में PF निकालने की प्रक्रिया काफी लंबी और जटिल होती थी। लोगों को बार-बार ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ते थे, और कई बार दलालों की मदद भी लेनी पड़ती थी। लेकिन अब Employees Provident Fund Organisation ने इस प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बना दिया है। अब आप घर बैठे ही अपने मोबाईल या कंप्यूटर की मदद से कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके PF का पैसा निकाल सकते हैं।
हालांकि, कई लोगों को अभी भी इस नई प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी नहीं है। इसी वजह से उनका क्लेम रिजेक्ट हो जाता है या पैसा आने में देरी होती है। शि फॉर्म का चयन KYC अपडेट होना और जरूरी शर्तों को समझना जरूरी है।
PF क्या है?
PF यानि Provident Fund एक ऐसी बचत योजना है जिसमें आपकी सैलरी का एक हिस्सा हर महीने जमा होता है। इसमे:
- Employee का योगदान
- Employer का योगदान
- और ब्याज
समय के साथ यह एक अच्छा फंड बन जाता है, जिसे आप जरूरत पड़ने पर आसानी से निकाल सकते हैं।
PF निकालने से पहले जरूरी शर्तें
PF निकालने से पहले कुछ जरूरी कंडिशन्स होती हैं, जैसे:
- UAN (Universal Account Number) नंबर जरूर होना चाहिए
- UAN नंबर आपके PF अकाउंट का यूनिक नंबर होता है
- आपकी आधार कार्ड से KYC होनी चाहिए
- आधार, पैन, तथा बैंक खाता EPFO पोर्टल पर लिंक और अप्रूव होने चाहिए
- मोबाईल नंबर लिंक होना चाहिए
EPFO पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें?
सबसे पहले अपने ब्राउजर में जाकर Employees Provient Fund Organisation की वेबसाईट ओपन करें।
इसके बाद:
- “Member e-Sewa” या लॉगिन सेक्शन पर क्लिक करें
- इसके बाद UAN नंबर डालें
- पासवर्ड एंटर करें
- OTP डालकर लॉगिन करें
अगर पासवर्ड भूल गए हैं, तो “Forgot Password” से नया बना सकते हैं।
Service History कैसे चेक करें?
लॉगिन के बाद:
- “View” सेक्शन पर जाएं
- “Service History” पर क्लिक करें
- यहाँ आपको कंपनियों मे ज्वाइन करने तथा छोड़ने की तारीख मिल जाएगी
- अगर Date of Exit अपडेट हैं तो आप पूरा PF निकाल सकते हैं
- अगर नहीं हैं तो केवल Advance निकाल सकते हैं
PF Balance कैसे चेक करें?
- इसके लिए View -Passbook पर क्लिक करेंगे
- यहाँ पर आपको तीन ऑप्शन दिखेंगे
- Employee Contribution
- Employer Contribution
- Pension Contribution
इसके बाद आपको यह पता चल जाएगा की कुल कितना पैसा जमा है।
PF की KYC Verify कैसे करें?
इसके लिए सबसे पहले आपको Manage -KYC पर जाएं।
- यहाँ आप यह चेक कर सकते हैं कि-
- आपका आधार लिंक है या नहीं
- Pan अपडेट है या नहीं
- बैंक खाता सही है या नहीं
अगर इनमे से कोई भी कमी आपको दिखती है तो आप उसे अपडेट कर सकते हैं।
PF के लिए ऑनलाइन Claim Form कैसे bharen?
अब आप ऑनलाइन क्लैम फॉर्म को भरने के लिए सबसे पहले Online Services Claim पर क्लिक करें। यहाँ अपना बैंक खाता नंबर डालें। इसके बाद उसे Verify करें। लेकिन यह फॉर्म अलग लगा टाइम के लिए अलग भरा जाता है। जैसे-
- जब आप नौकरी छोड़ चुके हों
- या दो माह कमसेकम पूरे हो चुके हों
- या निकलने की डेट अपडेट हो
- 6 माह से ज्यादा काम किया हो
- 10 साल से कम सर्विस हो या अभी नौकरी मे हो
- या किसी जरूरत (मेडिकल, शादी आदि) के लिए पैसा चाहिए
OTP Verification
- Get OTP पर क्लिक करें
- OTP डालें
- Submit Claim पर क्लिक करें
- Track Claim Status में जाएं
- ट्रैकिंग आइडी स्टैटस देखें
- लगभग 5 से 7 दिन में पैसा बैंक में आ जाता है
अगर आप ऊपर बताए गए स्टेप्स को सही तरीके से फॉलो करते हैं, तो आपका PF पैसा बिना किसी परेशानी के कुछ ही दिनों मे आपके बैंक खाते में आ जाएगा।
