crossorigin="anonymous">

Online traffic challan 2026: घर बैठे चालान की फीस भरें आधी;

Online traffic challan 2026: दोस्तों आज के दौर में ट्रैफिक चालान भरना काफी आसान हो गया है। अगर आपको दोपहिया या चारपहिया वाहन का चालान कट गया है। तो अब आपको कोर्ट के  चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ही वर्चुअल कोर्ट (Vertual court) के माध्यम से अपना चालान ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वर्चुअल कोर्ट के माध्यम से ना ही केवल आप अपना चालान भर सकते हैं,बल्कि अपनी चालान की फीस भी कम करवा सकते हैं। कई मामलों मे अगर आपको जैसे कि 1000 रुपये का चालान भी कम राशि में सेटल हो जाता है।इस आर्टिकल मे हम आपको पूरा प्रोसेस समझाएंगे और आपको 2026 के लिए ऑनलाइन traffic challan के अहम स्टेप्स भी बताएंगे।

लेकिन सबसे पहले हम यह जानेंगे कि, हम यह किस प्रकार अपने वाहन पर हुए चालान को जाने-

ऑनलाइन ट्रैफिक चालान को 2026 में चेक करने का तरीका

अगर आपको चालान भरना है तो सबसे पहले आपको यह जानना जरूरी है की आपका चालान कटा है या नहीं। ध्यान दें कि 2026 में online traffic challan का प्रोसेस यही पहला स्टेप है।

“हमारी गाड़ी का चालान हुआ है या नहीं” कैसे चेक करें?

आपकी गाड़ी का चालान हुआ है या नहीं, यह जानने के लिए आप नीचे दिए गए प्रोसेस को फॉलो कर आप जानकारी जुटा सकते हैं।

  • अपने मोबाईल या कंप्यूटर मे गूगल ब्रॉउजर खोलें।
  • गूगल पर सरकारी ट्रैफिक चालान वेबसाईट पर जाएं।
  • यहाँ आप तीन तरीकों से चालान चेक कर सकते हैं।
  1. चालान नंबर द्वारा
  2. वाहन नंबर द्वारा
  3. ड्राइविंग लाइसेंस द्वारा
Online traffic challan 2026
Online traffic challan 2026

आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि, आपका चालान नंबर सही होना चाहिए। अगर आपको किसी अनजान नंबर से चालान का मैसेज आता है,तो पहले उसे वेबसाईट पर जाके वेरीफाई करें। क्यूंकि कई बार फर्जी मैसेज भी मोबाईल या ईमेल पर आ जाते हैं। Additionally, Online traffic challan 2026 के लिए आपको असली मैसेज ही चेक करना चाहिए।

ट्रैफिक चालान के लिए OTP वैरिफिकेशन कैसे करें और डिटेल कैसे देखें?

जब आप अपनी गाड़ी का नंबर डालते हैं और “Get Details”पर क्लिक करते हैं।

  • आपके रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर OTP आता है
  • OTP डालने के बाद आपको चालान की पूरी जानकारी दिख जाती है।

अगर आपका मोबाईल नंबर लिंक नहीं है,तो पहले उसे अपडेट करें। 2026 में online challan traffic प्रक्रिया का यह स्टेप अनिवार्य है।

हमारी गाड़ी का कितने रुपयों का चालान कटा है ? चालान की जानकारी कैसे देखें?

अगर आपको यह पता लगाना है कि आपकी गाड़ी का कितने रुपयों का चालान कट है तो अआपको हम सरल भाषा मे समझ सकते हैं। जब आप Get Ditails पर क्लिक करेंगे तो आपको निम्नलिखित जानकारी मिलती है:

  • चालान कब कटा
  • किस कारण कट (जैसकि ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट, अधिक लोगों को बिठाना)
  • चालान की राशि
  • चालान का स्टैटस (Paid या Pending)

इसमें आप जब प्रिन्ट ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपको पूरी डिटेल और फोटो भी देख सकते हैं। वर्ष 2026 में Online traffic challan process के अनुसार यह बहुत उपयोगी होगा।

वर्चुअल कोर्ट क्या है?

दोस्तों वर्चुअल कोर्ट एक अनलाइन प्लेटफार्म है जहां आप बिना कोर्ट गए चालान का निपटारा कर सकते हैं। यह सुविधा छोटे चालानों के लिए बहुत ही उपयोगी होती है जैसे: 2026 में online traffic challan का भुगतान करने के लिए

  • हेलमेट नहीं पहनना
  • सीट बेल्ट नहीं लगाना
  • सिग्नल जम्प करना
  • ओवरस्पीडिंग

वर्चुअल कोर्ट से चालान कैसे भरें?

वर्चुअल कोर्ट के माध्यम से आप आसानी से अपनी चालान की फीस आसानी से भर सकते हैं। आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। Online traffic challan 2026 में वर्चुअल कोर्ट से भरना सबसे तेज तरीका है।

  1. ब्राउजर मे वर्चुअल कोर्ट ओपन करें
  2. आपने राज्य (State) का चयन करें-( जैसे उत्तर प्रदेश)
  3. इसके बाद Proceed पर क्लिक करें
  4. Vehicle नंबर / Challan Number डालें
  5. इसके बाद Captcha Code भरें
  6. फिर Submit करें

कम पैसे में चालान कैसे क्लियर होता है?

कई बार देखा जाता है कि:

  • RTO वेबसाईट पर चालान 2000 रुपये दिखता है
  • लेकिन Virtual Court में वही चालान 1000 रुपयों में भी सेटल हो जाता है

यह कोर्ट की प्रक्रिया के अनुसार होता है और आपको फायदा मिल सकता है। अब हम जानेंगे कि वर्चुअल कोर्ट से चालान किस भरें। 2026 के लिए online traffic challan प्रक्रिया में इस तरह पैसे बचाए जा सकते हैं।

वर्चुअल कोर्ट द्वारा चालान पेमेंट करने का तरीका क्या होता है?

जब आपका चालान “Ongoing” दिखे, तब आप उसे Online Pay कर सकते हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो आप उसे RTO ऑफिस जा कर भी याद कर सकते हैं। अगर आपको ऑनलाइन ही पेमेंट करना है तो मैं आपको नीचे प्रोसेस बता रहा हूँ। जिसे फॉलो करके आप अपना चालान का पेमेंट कर सकते हैं।

  • पेमेंट के आपको तीन विकल्प मिलेंगे
  • पहला यूपीआई के माध्यम से (जैसे Google Pay, Phonepe)
  • दूसरा Net Banking के माध्यम से
  • तीसरा Credit/Debit कार्ड के माध्यम से
प्रोसेस
  • “Pay Fine” पर क्लिक करें
  • OTP वेरीफाई करें
  • “Accept & Pay” चुनें
  • पेमेंट पूरा करें

पूरा पेमेंट के बाद तुरंत पेज बंद ना करें, तो आप को ऑटोमेटिक पेमेंट की रसीद जेनरेट हो कर मिल जाएगी। अगर आपको लगता है की आपका चालान गलत कट है तो आप उसे कंटेस्ट या चैलेंज कर सकते हैं। चैलेंज करने की प्रोसेस नीचे लिखी है। Online traffic challan 2026 contest करने के लिए अब प्रक्रिया काफी सरल हो गई है।

गाड़ी के चालान को कंटेस्ट या चलेंज कैसे करें?

दोस्तों अगर आपको अपनी गाड़ी के चालान को चलेंज करना है तो आप नीचे लिखी प्रोसेस को फॉलो करें। आपको हम बता दें की यह एक लंबा प्रोसेस और थोड़ा जटिल भी होता है। इसमे कुछ राज्यों में आपको फिजिकल कोर्ट जाना पड़ता है। इसीलिए छोटी राशि के चालान के लिए आपको कंटेस्ट से बचना बेहतर होता है।

चालान भरने से संबंधित जरूरी बातें:

  1. चालान 7-10 दिन में भरना जरूरी होता है
  2. समय पर पेमेंट नहीं करने पर केस लोरत में भी जा सकता है
  3. कुछ चालान “नान-Compoundable” होते हैं,जिनके लिए कोर्ट जाना जरूरी होता है
  4. ज्यादातर चालान आप घर बैठे अनलाइन क्लियर कर सकते हैं

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल:

Q1. क्या हर चालान वर्चुअल कोर्ट से भरा जा सकता है?
नहीं, कुछ चालान ऐसे होते हैं जिनके लिए फिजिकल कोर्ट जाना जरूरी होता है।

Q2. क्या वर्चुअल कोर्ट में चालान कम हो सकता है?
हाँ, कई मामलों में चालान की राशि कम हो जाती है।

Q3. पेमेंट के बाद क्या करना होता है?
पेमेंट के बाद आपको रसीद मिलती है और आपका केस क्लोज हो जाता है।