Usa-Iran peace talks: शहबाज शरीफ ने कहा ‘हम करवाएंगे शांति वार्ता’

Usa-Iran peace talks: मध्य-पूर्व मे आजकल जो कंट्रोल को लेके संघर्ष चल रहा है, उसके बारे मे दुनियाभर के देश अलग लग कयास लगा रहे हैं। लेकिन पाकिस्तान ने ये दावा किया है कि वह अमेरिका और ईरान के बीच बहुत ही जल्द एक शांति वार्ता करवा देंगे। एक तरफ तो अमेरिका और इजराइल का गठबंधन बना हुआ है। दूसरी तरफ ईरान अपनी सैन्य क्षमता से जवाब दे रहा है। इस तरह के तनाव भरे माहौल मे एक नया खिलाड़ी बन कर पाकिस्तान उभर रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान अब इस पूरे संघर्ष मे एक बिचौलिये की भूमिका निभा रहा है। पाकिस्तान अभी तक पूरी तरह से अमेरिका के साथ अपनी वार्ता मे लगा हुआ है। इस्लामाबाद अब एक बड़े शांति सम्मेलन की तैयारी मे लगा हुआ है। रेपोर्ट्स के अगर माने तो शाहबाज शरीफ ने दावा किया है की मैं इस शांति वार्ता को पाकिस्तान मे करवाने के लिए बहुत ही ज्यादा उत्सुक हूँ।

           इस्लामाबाद समिट 2026

सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने हाल ही में डोनाल्ड ट्रम्प के साथ एक अहम बातचीत की। आसिम मुनीर की इस बातचीत को “ब्रेकथ्रू कॉल” माना जा रहा है। जिसने शांति वार्ता की संभावनाओं को और भी मजबूत किया है। आपको बता दें, कि आसिम मुनीर जिनको डोनाल्ड ट्रम्प अपना फेवरेट फील्ड मार्शल बोलते हैं।

वहीं दूसरी ओर Usa-Iran peace talks के लिए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ईरान की तरफ अपना प्रयश कर रहे हैं।