Ayushman Bharat Yojna: 2026 में बढ़वायें आयुष्मान कार्ड में अपना नाम?

Ayushman Bharat Yojna: दोस्तों भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही बहुत सी लाभकारी योजनाओं मे आयुष्मान कार्ड योजना बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है। यह योजना देश की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजनाओं में से एक है। इस योजन के तहत हमारी देश की जनता के हर एक लाभार्थी को हर साल 5 लाख रुपयों तक की सहायता सरकार करती है। इस योजना का लाभ भारत हर एक गरीब नागरिक उठा सकता है। प्रधानमंत्री-जन-आरोग्य-योजना के तहत भारत के आयुष्मान कार्ड धारक अपना इलाज किसी भी नजदीकी या दूर-दराज के अच्छे सरकारी और सूचीबद्ध प्राइवेट अस्पताल में करवा सकता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भारत में इलाज का खर्च साल दर साल बढ़त चल जा रहा है। ऐसे में गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए इलाज करवाना कई बार बहुत मुश्किल हो जाता है। इसी समस्या को ध्यान मे रखते हुए भारत सरकार ने यह आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की है। लेकिन समस्या तब आ जाती है जबबहुत से लोगों का नाम इस योजना की लिस्ट में नहीं होता।

लेकिन हम आज आपको बताएंगे की आप अपना नाम किस तरह आयुष्मान योजना में कैसे जुड़वा सकते हैं।

2026 में बढ़वायें आयुष्मान कार्ड में अपना नाम

वर्ष 2025 के अंत तक, आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के तहत भारत मे 41 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। इस योजना का लाभ देश के 12 करोड़ से अधिक गरीब और कमजोर परिवारों जिसमें लगभग 55 करोड़ लोगों को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये का मुफ़्त इलाज प्रदान किया जाता है। जिनमें से जो व्यक्ति 70 वर्ष से अधिक की आयु के हैं, उनके लिए इसी योजना के एक कदम आगे ‘वय वंदन कार्ड’ बनाए जा रहे हैं।

आयुष्मान कार्ड ना बन पाने के पीछे कौन सी समस्याएं होती हैं?

लेकिन कई लोगों को इन कार्डों को बनवाने के लिए कई समस्याएं आ रही हैं। जैसे-

  • लोगों के नाम लिस्ट मे नहीं होता
  • या फिर KYC नहीं हो पाती
  • या कार्ड ही नहीं बनता

अगर आपके साथ भी इस तरह की कोई समस्या है तो अब इसका समाधान भी मौजूद है। सरकार ने एक ऑनलाइन पोर्टल दिया है। इस प्रतल पर आप अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं और अपना नाम जुड़वाने के लिए REQUEST कर सकते हैं। यह प्रक्रिया थोड़ी तकनीकी वाली लग सकती है, लेकिन मैं इसे बिल्कुल आसान तरीके से समझा रहा हूँ।

आयुष्मान लिस्ट में अपना नाम कैसे बढ़वाएं?