Static Study

News with Static Study

Advertisement

NCERT की नई किताबों में बड़ा बदलाव

NCERT की नई किताबों में बड़ा बदलाव :Biggest Change in the history

लेखक: Static Study टीम {Manish Kumar, Ajit Mishra,Arpit Tiwari}                                                               अपडेट: जुलाई 2025

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भारत की स्कूली शिक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। NCERT (National Council of Educational Research and Training)

ने हाल ही में कक्षा 8 के लिए Social Science की नई Textbook जारी की है, जिसका नाम है:  

Exploring Society: India and Beyond – Social Science Textbook for Grade 8 (Part 1)”

यह पुस्तक National Education Policy (NEP) 2020 और National Curriculum Framework (NCF) 2023

के तहत तैयार की गई है और इसने शिक्षा जगत में एक नई बहस को जन्म दिया है।

क्या है हटा दिया है मुगलों का इतिहास

NCERT ने NEP 2020 को लागू करने के क्रम में Class 1 से 4 और फिर 6 व 7 की किताबें पहले ही अपडेट कर दी थीं।

अब बारी है Class 5 और 8 की। खास बात यह है कि Class 8 की इस नई किताब में Mughal और Sultanate काल के इतिहास

को एक नए दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया गया है। पहले यह कंटेंट Class 7 में पढ़ाया जाता था,

लेकिन अब वहां से हटाकर केवल Class 8 में स्थानांतरित कर दिया गया है।

“भारत के राजनीतिक मानचित्र का पुनर्निर्माण” — नया Chapter

इस नई किताब में 13वीं से 17वीं सदी तक के भारतीय इतिहास को “भारत के राजनीतिक मानचित्र का पुनर्निर्माण” नामक

अध्याय के अंतर्गत कवर किया गया है। इसमें Delhi Sultanate, Mughal Empire, Maratha, Vijayanagar Empire, Sikh

आंदोलन और उनके प्रतिरोध के बारे में गहराई से चर्चा की गई है। साथ ही इसमें मुगलों और

सल्तनत काल की क्रूरता, मंदिरों पर हमले, जज़िया कर और अन्य विवादास्पद मुद्दों को प्रमुखता दी गई है।


Sultanate काल: अस्थिरता और क्रूरता पर केंद्रित

नई किताब में Sultanate काल को राजनीतिक अस्थिरता और सैन्य अभियानों का युग बताया गया है।

स्पष्ट रूप से कहा गया है कि इस दौर में मंदिरों और शिक्षा केंद्रों को लूटा गया, गांव और शहरों को नष्ट किया गया।

Malik Kafur के हमले

Alauddin Khilji के सेनापति Malik Kafur द्वारा दक्षिण भारत के प्रमुख मंदिरों

— Srirangam, Madurai, Chidambaram और संभवतः Rameshwaram — पर किए गए हमलों का उल्लेख किया गया है।

इन हमलों को केवल लूट नहीं बल्कि धार्मिक मूर्तियों को तोड़ने के उद्देश्य से किया गया बताया गया है।

 


Jaziya Tax की नई व्याख्या

नई Textbook में Jaziya को गैर-मुस्लिम प्रजा पर लगाए गए एक “धार्मिक अपमान” के रूप में प्रस्तुत किया गया है।

यह बताया गया है कि यह कर केवल वित्तीय बोझ नहीं था बल्कि एक प्रकार का सामाजिक दबाव भी था

जिससे लोग Islam अपनाने को प्रेरित होते थे। पुराने संस्करण में इसे केवल एक अतिरिक्त भूमि कर के रूप में वर्णित किया गया था।


Babur: सुसंस्कृत लेकिन क्रूर विजेता क्या था कारन अलग करने का

Babur के बारे में इस किताब में दोहरी छवि प्रस्तुत की गई है। एक ओर वह आत्मकथा लिखने वाला एक बुद्धिजीवी शासक है,

दूसरी ओर वह एक क्रूर आक्रमणकारी भी था। किताब में बताया गया है कि Babur ने शहरों में जनसंहार करवाया

और मारे गए लोगों की खोपड़ियों की मीनारें बनवाईं।

पहले की NCERT किताबों में Babur को केवल एक विजेता बताया गया था जिसने Kabul से Delhi और फिर Agra पर विजय प्राप्त की।


Akbar: सहिष्णुता के साथ-साथ नरसंहार क्यों हटाया

Akbar को नई किताब में एक मिश्रित छवि में दिखाया गया है। एक ओर वह धार्मिक सहिष्णुता को अपनाता है,

दूसरी ओर उसने Chittorgarh के किले पर हमला कर 30,000 नागरिकों का नरसंहार किया।

साथ ही अपने विजय संदेश में मंदिरों को ध्वस्त करने और “काफिरों” पर जीत दर्ज करने का उल्लेख किया गया है।


Aurangzeb: धर्म और राजनीति के बीच संतुलन क्या बिगड़ सकता है

Textbook में Aurangzeb के शासनकाल पर दो प्रकार की व्याख्याएं दी गई हैं। कुछ विद्वानों के अनुसार उसके फैसले राजनीतिक थे

क्योंकि उसने कुछ मंदिरों को अनुदान भी दिया था। लेकिन आगे स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि उसके आदेशों में धार्मिक पूर्वाग्रह स्पष्ट दिखता है।

आदेश दिए गए कि मंदिरों और शिक्षा संस्थानों को तोड़ा जाए — विशेषकर Banaras, Mathura, Somnath जैसे स्थानों पर।

इसके समर्थन में एक विशेष Box Note दिया गया है — “Notes on Dark Periods in History”, जिसमें कहा गया है

कि अतीत की घटनाओं के लिए आज की पीढ़ियों को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए।


Maratha, Rajput और Sikh संघर्षों को भी मिला स्थान कितनी है सच्चाई

नई किताब में छत्रपति Shivaji Maharaj को एक दूरदर्शी और सहिष्णु रणनीतिकार के रूप में दिखाया गया है।

उन्होंने मंदिरों के पुनर्निर्माण का काम किया और सभी धर्मों का सम्मान किया।

Rajput, Ahom और Sikh गुरुओं के संघर्षों को भी प्रमुखता दी गई है, विशेषकर Mughal दमन के विरोध में Sikh गुरुओं के बलिदानों पर प्रकाश डाला गया है।


Tribal Movements को भी स्थान

नई किताब में पहली बार Santhal, Kol और Indigo Rebellions जैसे Tribal आंदोलनों को स्थान दिया गया है।

इससे यह स्पष्ट होता है कि अब इतिहास केवल राजाओं और साम्राज्यों का नहीं बल्कि आम जनता और हाशिए के समुदायों का भी है।


NCERT का स्पष्टीकरण

NCERT का कहना है कि इन नई Textbooks की तुलना पुराने संस्करणों से करना गलत होगा

क्योंकि ये पूरी तरह नई दृष्टिकोण, संरचना और तकनीकी दृष्टि से तैयार की गई हैं।


NCERT की भूमिका और जिम्मेदारियां

National Council of Educational Research and Training (NCERT) की स्थापना 1961 में भारत सरकार द्वारा की गई थी।
यह एक Autonomous Body है जो स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में निम्नलिखित कार्य करती है:

  • Curriculum और Syllabus का विकास व संशोधन
  • Textbooks और अन्य शिक्षण सामग्री का निर्माण
  • National Curriculum Framework तैयार करना
  • Shiksha के क्षेत्र में रिसर्च और इनोवेशन
  • अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक सहयोग और प्रशिक्षण कार्यक्रम

NCERT भारत के साथ-साथ अन्य विकासशील देशों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग करता है।


निष्कर्ष: इतिहास के पुनर्लेखन की शुरुआत?

NCERT की नई किताबें NEP 2020 और NCF 2023 को लागू करने की दिशा में एक बड़ा कदम हैं।

हालांकि इनमें इतिहास की कई ऐसी बातें जो पहले नहीं बताई जाती थीं, उन्हें अब प्रमुखता दी गई है — जिससे देश में नई बहसें शुरू हो गई हैं।

जहाँ कुछ इसे “सच का सामना” बता रहे हैं, वहीं कुछ इसे “एकतरफा प्रस्तुति” कह रहे हैं।

क्या यह बदलाव जरूरी था या नहीं — इसका मूल्यांकन अब छात्रों, शिक्षकों और नीति निर्माताओं को करना है।


प्रश्न (UPSC Pattern)

NCERT के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

  1. NCERT की स्थापना 1961 में भारत सरकार द्वारा की गई थी।
  2. NCERT, National Curriculum Framework (NCF) विकसित करता है।
  3. NCERT केवल Class 11 और 12 के लिए Textbooks प्रकाशित करता है।

सही विकल्प चुनें:

A) केवल 1 और 2
B) केवल 1 और 3
C) केवल 2 और 3
D) 1, 2 और 3

आपका उत्तर Comment Section में दें। साथ ही बताएं, क्या NCERT द्वारा इतिहास को नए दृष्टिकोण से पेश करना उचित है?

https://www.aajtak.in/education/news/story/ncert-class-seven-history-book-drops-mughals-delhi-sultanate-references-amu-historian-warns-against-erasing-history-pvpw-rptc-2227442-2025-04-28

Super man movie 🚫 banned:

भारत पर मंडरा रहा है नेटो का खतरा?

भारत-रूस 10 लाख भारतीय वर्कर्स समझौता