भारत सरकार सिविल डिफेंस के लिए दिखी ऐक्टिव-

भारत सरकार सिविल डिफेंस के लिए दिखी ऐक्टिव 2
7 मई को भारत में होगा ऐतिहासिक सिविल डिफेंस एक्सरसाइज, 1971 युद्ध के बाद पहली
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बार बड़े पैमाने पर तैयारी भारत सरकार सिविल डिफेंस के लिए दिखी ऐक्टिव
नई दिल्ली – भारत सरकार 7 मई 2025 को पूरे देश में एक बड़े स्तर की सिविल डिफेंस एक्सरसाइज
आयोजित करने जा रही है। यह कदम ऐसे समय में उठाया जा रहा है जब वैश्विक और क्षेत्रीय सुरक्षा
परिस्थितियाँ तेजी से बदल रही हैं। रक्षा मंत्रालय और गृह मंत्रालय के समन्वय से यह अभ्यास
विशेष रूप से सीमावर्ती राज्यों में आयोजित किया जाएगा।
यह पहली बार है जब 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद इतने व्यापक स्तर पर
नागरिकों को युद्धकालीन आपात स्थितियों से निपटने की ट्रेनिंग दी जा रही है।
🔔 क्या होगा इस एक्सरसाइज में? आईए जानते है मित्रों –
सरकार ने कुछ प्रमुख बिंदुओं पर फोकस किया है:
- एयर रेड सायरन की टेस्टिंग और परिचालन
जैसे रूस-यूक्रेन युद्ध में देखा गया है, वैसे ही भारत भी अब एयर रेड चेतावनी प्रणाली - को पुनः सक्रिय कर रहा है। दुश्मन के संभावित हवाई हमले की स्थिति में तुरंत चेतावनी
- दी जाएगी ताकि नागरिक समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंच सकें।
- ब्लैकआउट की प्रैक्टिस
जैसे 1971 में किया गया था, वैसे ही अब भी बिजली और रोशनी पूरी तरह बंद करने की - रणनीति पर अभ्यास किया जाएगा, जिससे दुश्मन के ड्रोन या फाइटर जेट्स को लक्ष्य पहचानने में दिक्कत हो।
- कैमुफ्लाज रणनीति
महत्त्वपूर्ण मिलिट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर इंस्टॉलेशंस को छिपाने की तकनीक पर काम किया - जाएगा, जैसे ताजमहल को 1971 में ग्रीन कवर से ढका गया था।
- नागरिकों को ट्रेनिंग
छात्रों, युवाओं और आम नागरिकों को बताया जाएगा कि हवाई हमले या मिसाइल - स्ट्राइक के दौरान कैसे खुद को सुरक्षित रखें।
- इवैक्यूएशन प्लान की रिहर्सल
बड़े पैमाने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाने के लिए बनाए गए प्लान्स का परीक्षण किया जाएगा।
🛡️ क्यों जरूरी है यह अभ्यास?
हाल के वर्षों में पाकिस्तान को चीन और तुर्की से मिले ड्रोन और हथियारों की रिपोर्टें सामने आई हैं।
विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर कोई आकस्मिक हमला हुआ, तो केवल सेना ही नहीं, बल्कि नागरिकों की तैयारी भी उतनी ही अहम होगी।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हालिया बयान “जो आप चाहते हैं, वह जरूर होगा” को लेकर अनुमान
लगाया जा रहा है कि भारत आने वाले समय में बड़ी सैन्य रणनीति को अंजाम दे सकता है।
🇮🇳 समाज को एकजुट रहने की अपील static study कि और से –
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विपक्षी नेता राहुल गांधी के बीच बातचीत से यह स्पष्ट होता है कि मौजूदा
हालात में राजनीतिक एकता और नागरिक जागरूकता दोनों की आवश्यकता है।
सरकार सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों और विदेशी प्रचार को भी गंभीरता से ले रही है और इसके लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।
📢static study की ओर से क्या है ? आपकी जिम्मेदारी ?
- मित्रों ,सरकार की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें।
- अफवाहों से बचें, केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें।
- आसपास के लोगों को भी जागरूक करें।
प्रिय static study news with us से जुडने के धन्यवाद हम आपके लिए लाए है एक सवाल ? इसकस जवाब कमेन्ट करे
हाल ही में किस स्पेस एजेंसी ने 29,000 किमी/घंटा की रफ्तार से अंतरिक्ष में ‘डॉगफाइट’ (अंतरिक्ष युद्धाभ्यास) की टेस्टिंग की है?
विकल्प:
A. इसरो (भारत)
B. नासा (अमेरिका)
C. जेएक्सए (जापान)
D. सीएनएसए (चीन)
सही उत्तर नीचे कमेंट सेक्शन में साझा करें!
आगे की जानकारी के लिए Static Study के साथ जुड़े रहिए। देश की सुरक्षा, हम सबकी जिम्मेदारी है।








